1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में 2 युवकों ने सेना के एक जवान को गोली मारी

महाराष्ट्र में 2 युवकों ने सेना के एक जवान को गोली मारी

मुंबई: महाराष्ट्र के भुसावल में दो युवकों ने सेना के एक जवान का सर्विस हथियार कथित रूप से छीनकर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जलगांव जिले में

महाराष्ट्र में 2...- India TV Hindi
महाराष्ट्र में 2 युवकों ने सेना के एक जवान को गोली मारी

मुंबई: महाराष्ट्र के भुसावल में दो युवकों ने सेना के एक जवान का सर्विस हथियार कथित रूप से छीनकर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जलगांव जिले में भुसावल के बाजारपेठ में कल रात सेना के एक जवान और युवकों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय जवान शेख अकील शेख रहमान भुसावल का निवासी था। वह एक निकटवर्ती इलाके में गया था जहां उसका दो युवकों से झगड़ा हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने भुसावल से फोन पर बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, इसके बाद सेना के जवान ने अपनी सर्विस पिस्तौल निकाली जिसे युवकों ने उससे छीन लिया और उसके हाथ एवं पेट पर गोली मारी। जवान को जलगांव के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Latest India News