1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवादी मुठभेड़ पर रिजिजू बोले, आतंकवादी गिरफ्तारी बड़ी सफलता

आतंकवादी मुठभेड़ पर रिजिजू बोले, आतंकवादी गिरफ्तारी बड़ी सफलता

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकवादी का पकड़ा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है

kiren rijiju- India TV Hindi
kiren rijiju

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकवादी का पकड़ा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है क्योंकि इससे पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा जाना एक बड़ी सफलता है क्योंकि इससे पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हो सकेगा। कुपवाड़ा में आतंकवादी का पकड़ा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है।

सेना के एक अधिकारी ने श्रीनगर में बताया कि कश्मीर के कुपवाडा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक नौगाम सेक्टर में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आज चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सभी आतंकवादी विदेशी नागरिक थे

Latest India News