1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्री श्री के भव्य कार्यक्रम में बोले PM मोदी, ये आयोजन कला का कुंभ मेला है

श्री श्री के भव्य कार्यक्रम में बोले PM मोदी, ये आयोजन कला का कुंभ मेला है

आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु श्री श्री रविशंकर का विश्व सास्कृतिक कार्यक्रम शुरु हो गया है। मंत्रोंच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु श्री श्री रविशंकर का विश्व सास्कृतिक कार्यक्रम शुरु हो गया है। मंत्रोंच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। आप भी देखिए और सुनिए रविशंकर के इस विश्व सास्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी एक एक जानकारी। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम को लेकर काफी विवाद हो चुका है।

श्री श्री के आर्ट ऑफ कल्चर कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कला की धरती है यहां हर पहर का अलग संगीत सुनने को मिलता है।

पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश-

  • मन को झुमाने वाला संगीत हिंदुस्तान में मिलता है।
  • मानवीय मूल्यों से भी दुनिया जुड़ती है।
  • ये आयोजन कला का कुंभ मेला है
  • सपनों को जीने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग चाहिए
  • कार्यक्रम से दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी

(वीडियो साभार: आर्ट ऑफ लिविंग)

Latest India News