मुंबई: मुंबई में डबल मर्डर केस में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मुंबई में शनिवार को आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय और उनके वकील की लाश मिली थी। जांच के बाद पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही हेमा के पति चिंतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय और उनके वकील हर्ष भंभवानी की हत्या कर शवों को कांदिवली के नाले में फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक 11 दिसंबर की रात को दोनों की हत्या की गई और शव कांदिवली ठाकुर इंटरनेशन स्कूल के पीछे दो अलग-अलग बॉक्स के अंदर पैक कर फेंक दिए गए थे।
बता दें कि हेमा को ह्यूमन रिसोर्स मिनिस्ट्री की ओर से नेशनल स्कॉलरशिप मिल चुकी थी। उन्होंने गुजरात ललित कला एकेडमी और नेशनल ललित कला एकेडमी का एनुअल अवॉर्ड्स भी जीता था।
पति के खिलाफ हेमा ने दर्ज करवाई थी शिकायत
हेमा ने 2013 में अपने पति चिंतन के खिलाफ हैरसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई थी। हेमा ने आरोप लगाया था कि चिंतन ने उनके कमरे की दीवारों पर अश्लील स्केच बनाए थे। इस मामले में हेमा की ओर से वकील भम्बानी ने पैरवी की थी।
Latest India News