REST IN PEACE: तस्वीरों में देखें अरुण जेटली का सफरनामा, उनकी ईमानदारी का विरोधी भी मानते थे लौहा
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ यहां निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और उनके सैकड़ों प्रशंसक तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुर्ता पायजामा और जैकेट के साथ जेटली की राजनीतिक छवि अक्सर अखबारों और टीवी पर सुर्खियों में रहती थी।