A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन से आनंद विहार के बीच नई एसी ट्रेन शुरू

अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन से आनंद विहार के बीच नई एसी ट्रेन शुरू

अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन और राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार टर्मिनल के बीच आज एक नई ट्रेन को केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू और राजन गोहेन ने हरी झंडी दिखाई।

Arunachal Express- India TV Hindi
Arunachal Express

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन और राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार टर्मिनल के बीच आज एक नई ट्रेन को केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू और राजन गोहेन ने हरी झंडी दिखाई।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रीजीजू ने कहा,‘‘ यह शुरुआत है। विकास के मोर्चे पर अरुणाचल प्रदेश एक लंबी छलांग लगाएगा। राज्य में 11 रेल परियोजनाओं के लिए सर्वे चल रहा है, इससे जल्द ही राज्य का चेहरा बदल जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से पैसे की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ नयी दिल्ली अरुणाचल प्रदेश के लिए काम करने को तैयार है। लेकिन समस्या राज्य के साथ है क्योंकि राज्य सरकार किसी भी अहम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को मंजूरी नहीं दे रही है।’’ रीजीजू ने रेल राज्यमंत्री गोहेन से अरुणाचल के युवाओं को रेलवे में नौकरी देने का अनुरोध किया। अरुणाचल एक्सप्रेस नाम की नई ट्रेन 38 घंटे की अवधि में 2013 किमी का रास्ता तय करेगी। इसके 14 ठहराव होंगे। 

Latest India News