1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस वीडियो ने केजरीवाल को पाकिस्तान में बनाया ‘हीरो’

इस वीडियो ने केजरीवाल को पाकिस्तान में बनाया ‘हीरो’

पाकिस्तान पर भारत के द्वारा किए गए #SurgicalStrikes के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक माने जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके मुरीद हो गए हैं।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: पाकिस्तान पर भारत के द्वारा किए गए #SurgicalStrikes के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के कटु आलोचक माने जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके मुरीद हो गए हैं। सर्जिकल हमले पर अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने पीएम मोदी को  सैल्यूट किया। इसी वीडियो के माध्येम से पाकिस्तान भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज पाकिस्तानी मीडिया ने केजरीवाल के वीडियो में कही गई बात का उल्लेख किया है और उनके सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत सामने लाने की मांग को प्रमुखता दी है और केजरीवाल को हीरो के तौर पर पेश किया है।

बता दें इस वीडियो में केजरीवाल ने पाकिस्तान के फैलाए जा रहे इस झूठ को बेनकाब करने की अपील की है जिसमें वह दावा कर रहा है कि भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किए गए। इस वीडियो को पाकिस्तानी मीडिया में जमकर चलाया जा रहा है। पाक मीडिया ये दिखा रही है कि भारत के ही सीएम मोदी से इसका वीडियो मांग रहे हैं क्योंकि उनको भी लगता ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।

सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा था कि ये समय केंद्र सरकार के साथ खड़ा होने का है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बीच के मतभेदों को बाद में दूर किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि हमले के बाद पाकिस्तान ‘काफी गुस्से में’ है और वो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ नापाक अभियान चला रहा है और इसका मुकाबला करना होगा।

केजरीवाल ने कहा कि “पाकिस्तान गंदी राजनीति का सहारा ले रहा है। पिछले दो दिनों से वो अंतरराष्ट्रीय संवाददाताओं को सीमा पर ले जाकर यह दिखाने का प्रयास कर रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक्स कभी हुए ही नहीं।”

केजरीवाल ने कहा कि इंटरनेशनल मीडिया जो रिपोर्ट की है, उसे देख कर उनका खून खौल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की,  मोदी जी, देश आपके साथ खड़ा है। हम सब आपके साथ हैं। पाक के झूठ पर कभी यकीन नहीं करना।

Latest India News