A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए केजरीवाल ने ममता को बधाई दी

नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए केजरीवाल ने ममता को बधाई दी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया,

CM केजरीवाल ने दीदी को...- India TV Hindi
CM केजरीवाल ने दीदी को बधाई दी, कहा 'यह अविश्वसनीय है'

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "यह अविश्वसनीय है। इन फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए मैं ममता दी को बधाई देता हूं।"

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक किया।

सार्वजनिक की गईं इन 64 फाइलों में शामिल पत्र इस बात को सत्यापित करते हैं कि नेताजी 1945 के बाद भी जीवित थे और उनके परिवार की जासूसी करवाई गई।

ममता ने कहा, "ऐसे कई पत्र हैं, जिनमें कहा गया है कि नेताजी 1945 के बाद भी जीवित थे।"

और पढ़ें: क्या अब खुलेगा नेताजी की मौत का राज?

और पढ़ें: BJP की चेतावनी, नेताजी की गोपनीय फाइलों पर राजनीति न करें ममता

उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त, 1945 को टोक्यो रेडियो में नेताजी के 18 अगस्त, 1945 को जापान जाते हुए हवाई दुर्घटना में मारे जाने की बात कही गई थी।

हालांकि नेताजी के कई समर्थक विमान दुर्घटना वाली बात को खारिज करते रहे हैं और नेताजी के फिर नजर आने के दावे होते रहे हैं। इन दावों पर हमेशा दो मत रहे हैं।

Latest India News