A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया

अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया

अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को जल मंत्री पद से हटाते हुए कैलाश गहलोत को मंत्री बना दिया है। माना जाता है कि कुमार विश्वास के साथ नजदीकी के चलते केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया है।

Kapil mishra- India TV Hindi
Kapil mishra

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को जल मंत्री के पद से हटाते हुए कैलाश गहलोत को मंत्री बना दिया है। माना जाता है कि कुमार विश्वास के साथ नजदीकी के चलते केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया है। वहीं टैंकर घोटाले के खिलाफ कल कपिल मिश्रा एक बड़ा खुलासा करनेवाले थे। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए खुलासे की बात कही थी।

अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट करके कपिल मिश्रा को कैबिनेट से निकालने की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि कपिल मिश्रा कुमार विश्वास के करीबी माने जाते हैं। कुमार विश्वास जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे उस समय कपिल मिश्रा का उन्हें समर्थन प्राप्त था। कपिल मिश्रा टैंकर घोटाले की जांच को लेकर कुछ ट्वीट किया जो इस प्रकार है।

उधर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि जल मंत्रालय का काम सही तरीके से नहीं चल रहा था इसलिए कपिल मिश्रा की जगह कैलाश गहलोत को ये जिम्मेदारी दी गई है।

 

Latest India News