1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने कार्टून ट्वीट कर PM मोदी पर बोला हमला

केजरीवाल ने कार्टून ट्वीट कर PM मोदी पर बोला हमला

AAP के 21 विधायकों की सदस्यता खतरे में होने के विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर कार्टून ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता खतरे में होने के विवाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर कार्टून ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कार्टून में अरविंद केजरीवाल PM मोदी और BJP नेताओं से अकेले लड़ते दिख रहे हैं।

2015 में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया था। दो महीने बाद दिल्ली सरकार ने जो बिल पास किया, उसे राष्ट्रपति ने सोमवार को खारिज कर दिया। यह बिल विधायकों को लाभ का पद से बचाने को लेकर था। अब इन विधायकों को अयोग्य होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

राष्ट्रपति के बिल लौटाने के बाद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि, PM मोदी को 'आप' से डर लगता है। वो दिल्ली की हार नहीं पचा पाए हैं।

Arvind Kejriwal tweets cartoon of PM Narendra Modi.

केजरीवाल के इस कदम पर BJP ने राष्‍ट्रपति के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि, राष्ट्रपति का अपमान देश का अपमान है।

Also read: जम्मू: मंदिर अपवित्र करने पर हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़-फोड़

पूरे मामले पर BJP सांसद मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें नए जमाने का तुगलक कहा और विधायकों का इस्तीफा मांगा है।

कांग्रेस ने भी 'आप' के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 विधायकों के इस्तीफे की मांग की है और केजरीवाल से नैतिक जिम्मेदारी लेने को कहा। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा- आम आदमी की नहीं, VVIP की पार्टी है AAP।

आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने विवाद के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के बदले चुनाव आयोग को दें सफाई अरविंद केजरीवाल।

Latest India News