1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोहर पर्रिकर से मिले एश्टन कार्टर

मनोहर पर्रिकर से मिले एश्टन कार्टर

नई दिल्ली: अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बुधवार को यहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की। एश्टन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात साउथ ब्लॉक में

पर्रिकर से मिले एश्टन- India TV Hindi
पर्रिकर से मिले एश्टन

नई दिल्ली: अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बुधवार को यहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की। एश्टन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात साउथ ब्लॉक में हुई। कार्टर ने प्रथम विश्वयुद्ध के स्मारक, इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

कार्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी बुधवार को मिलने वाले हैं।

रक्षा मंत्री के रूप में कार्टर की यह पहली भारत यात्रा है।

कार्टर मंगलवार को विशाखापत्तनम पहुंचे। उन्होंने पूर्वी नौसेना कमान और घरेलू तकनीक से निर्मित स्टेल्थ युद्धपोत, आईएनएस सहयाद्रि का दौरा किया है।

Latest India News