1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में BJP ऑफिस के पास बम धमाका, 1 की मौत, 23 घायल

असम में BJP ऑफिस के पास बम धमाका, 1 की मौत, 23 घायल

गुवाहाटी: असम के ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में हुआ। ग्वालपाड़ा के धुधनोली इलाके में बीजेपी ऑफिस के नजदीक बम फटा है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है

assam bomb blast- India TV Hindi
Image Source : PTI assam bomb blast

गुवाहाटी: असम के ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई में सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में हुआ। ग्वालपाड़ा के धुधनोली इलाके में बीजेपी ऑफिस के नजदीक बम फटा है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 23 लोग जख्मी हैं। घायलों में तीन पुलिस वाले शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस विस्फोट के पीछे आतंकवादियों का हाथ है।

यह ब्लास्ट पुलिस स्टेशन के बिल्कुल निकट हुआ जहां पास में ही बीजेपी का दफ्तर भी है। बम एक कूड़ेदान में रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि इसकी जांच चल रही है कि इसमें किस प्रकार के विस्फोटक का प्रयोग किया गया। बता दें कि ग्वालपाड़ा में 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है।जिला पुलिस अधीक्षक

नितुल गोगोई ने को बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे बम विस्फोट हुआ। संदेह है कि बम भाजपा चुनाव कार्यालय के समीप एक बैग में रखा गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गयी। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। यह पता नहीं चल पाया कि किसने विस्फोट किया। विस्फोट में दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।

राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से 86 पर आज पहले चरण के तहत मतदान हुआ जो शांतिपूर्ण रहा।

Latest India News