1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से उपर, 90,000 लोग प्रभावित

असम: ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से उपर, 90,000 लोग प्रभावित

असम के सात जिलों में बाढ़ के कारण तकरीबन 90,000 लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण :एएसडीएमए: के सूत्रों ने बताया कि लखीमपुर, धेमाजी, नौगांव, जोरहाट, गोलाघाट, मौरीगांव और बिश्वनाथ जिलों में 90,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं

assam floods- India TV Hindi
assam floods

गुवाहाटी: असम के सात जिलों में बाढ़ के कारण तकरीबन 90,000 लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण :एएसडीएमए: के सूत्रों ने बताया कि लखीमपुर, धेमाजी, नौगांव, जोरहाट, गोलाघाट, मौरीगांव और बिश्वनाथ जिलों में 90,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।

एएसडीएमए ने कहा है कि ब्रहमपुत्र नदी सोनितपुर जिले के तेजपुर, जोरहाट के नेमतीघाट, लखीमपुर के बड़ातीघाट के सुबंसिरी, शिवसागर के दिखे, गोलाघाट शहर के धनसिरी, गोलाघाट के नुमालिगढ़ और सोनितपुर के एनटी रोड क्रॉसिंग के जिया भराली में खतरे के निशान से उपर बह रही है।

प्रशासन ने लखीमपुर जिले में सात राहत शिविर भी खोले हैं। बाढ़ की वजह से इन जिलों में 6,000 हेक्टेयर से ज्यादा की फसल बर्बाद हुयी है।

Latest India News