1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ असम पहुंचे, किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

राजनाथ असम पहुंचे, किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, "गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और (डोनियर मंत्री) जितेंद्र सिंह भी हैं, जो असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।"

राजनाथ मोरीगांव जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए भगतगांव शिविर का भी दौरा करेंगे और दिल्ली लौटने से पहले सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

एचएमओ ने अन्य ट्वीट में कहा, "वह नागौन, मोरीगांव और काजीरंगा का सर्वेक्षण करेंगे और मोरीगांव जिले के भटगांव शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।"

राजनाथ सिंह असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए थे। राज्य के 21 जिलों में बाढ़ की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

इससे पहले गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि वह भी राजनाथ सिंह के साथ असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।

रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, "राजनाथजी के साथ अरुणाचल, असम बाढ़ सर्वेक्षण के लिए रवाना हो रहा हूं।"

Latest India News