नई दिल्ली: देश में एक तरफ जहां इंसान और बेज़ुबान भीषण गर्मी से तड़प रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ असम में भारी बारिश से आम जनता और जानवरों की जान पर आफत आ गई है। असम में भारी बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। तैरने में कुदरती तौर से माहिर हाथी भी ब्रह्मपुत्र नदी की बाढ़ में बहने लगा। लोगों की नजर जब इस हाथी पर पड़ी तो वन विभाग और रिवर पुलिस ने हाथी को बचाने की कोशिशें शुरू की। हाथी के रेस्क्यू के लिए दो रेस्क्यू बोट्स भेजी गई थी लेकिन पानी के तेज़ बहाव के चलते वो भी हाथी को किनारे लाने में नाकाम रही।
रेस्क्यू बोट्स दोनों ओर से हाथी को घेरकर रस्सी के सहारे किनारे तक लाने की कोशिश की लेकिन भारी भरकम हाथी को खींच पाना बेहद मुश्किल था। बहाव के साथ हाथी बहता जा रहा था और लहरे उसे अपनी दिशा में लेकर आगे बढ़ती जा रही थीं।
Elephant stuck in Bramhaputra floods.
हाथी के वजन से नावें डूब सकती थीं इसलिए हाथी का रेस्क्यू बेहद मुश्किल हो रहा था। हाथी चूकि तैर सकता है इसलिए बोट के सहारे हाथी को सही दिशा की तरफ मोड़ने की कोशिश हो रही थी ताकि हाथी खुद तैर कर बाहर निकल सके लेकिन ऐसा मुमकिन हो नहीं पा रहा था। इसके बाद हाथी को बचाने के लिए वन विभाग और प्रशासन से और मदद मांगनी पड़ी।
Latest India News