असम सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 25 फीसदी फीस कम करने का कहा
असम सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 25 फीसदी फीस कम करने का कहा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 14, 2020 10:27 pm IST, Updated : Aug 14, 2020 11:02 pm IST
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी प्राइवेट स्कूलों को मई 2020 से जब स्कूल नहीं खुलेंगे तब तक 25 फीसदी कम फीस लेनी होगी।
Image Source : FILE PHOTOअसम: सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 25 फीसदी फीस कम करने का कहा
गुवाहाटी. असम की सर्बानंद सोनोवाल ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। असम सरकार ने राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों से 25 फीसदी फीस कम करने को कहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी प्राइवेट स्कूलों को मई 2020 से जब स्कूल नहीं खुलेंगे तब तक 25 फीसदी कम फीस लेनी होगी। राज्य सरकार का ये आदेश प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक लागू होगा।