1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाई थी जापानी पीएम के लिए बनाए गए स्टेज में आग

असम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाई थी जापानी पीएम के लिए बनाए गए स्टेज में आग

जापान के प्रधानमंत्री की गुवाहाटी यात्रा के लिए बनाए गए स्टेज में असम यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने आग लगाई थी। असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने यह जानकारी दी है। 

असम में विरोध प्रदर्शन की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI असम में विरोध प्रदर्शन की तस्वीर

गुवाहाटी: जापान के प्रधानमंत्री की गुवाहाटी यात्रा के लिए बनाए गए स्टेज में असम यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने आग लगाई थी। असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में 11 जनवरी को प्रदर्शन के दौरान असम यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने उस स्टेज में आग लगा दी थी जो जापानी पीएम के आगमन के लिए बनाया गया था। बिस्व शर्मा ने बताया कि एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है। 

Latest India News