1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: ATM में पैसा डालने जा रहे कर्मचारी की हत्या कर 5 लाख लूटे

बिहार: ATM में पैसा डालने जा रहे कर्मचारी की हत्या कर 5 लाख लूटे

बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक बैंक के ATM में पैसा डालने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Murder- India TV Hindi
Murder

सीवान: बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक बैंक के ATM में पैसा डालने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 

पुलिस के मुताबिक, एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया के पचलखी बाजार स्थित एटीएम में पैसा डालने जा रहे थे, तभी जीरादेई मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कर्मचारियों से एक बैग में रखे 5 लाख रुपये लूट लिए। इस बीच विरोध करने पर एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दरौदा थाना क्षेत्र का पकवलिया गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक बैंक के ATM में पैसा डालने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

सीवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Latest India News