नई दिल्ली: भारत सरकार ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू अमृतसर और हरदीप सिंह निज्जर जालंधर से संबंध रखता है।
बता दें कि 'सिख रेफरेंडम 2020' के बैनर तले अलगाववादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' द्वारा 'खालिस्तान' के निर्माण के लिए ठोस अभियान चलाने के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच कर रही है।
NIA ने जांच के दौरान जिला अमृतसर में गुरपतवंत सिंह पन्नून और जिला जालंधर में हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्तियों की पहचान की है और UP(P) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत इन संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी करने के लिए सरकार से आग्रह किया था।
गौरतलब है कि 'सिख फॉर जस्टिस' का मुख्या आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नुन है, जो अमेरिका में रहता है। वह वर्तमान में सोशल मीडिया पर 'सिख रेफरेंडम-2020' के प्रचार का प्रयास कर रहा है। यह संगठन अमेरिका में कुछ स्थानों पर बैठकें करने की कोशिश भी कर रहा है।
Latest India News