नई दिल्ली: जेएनयू में एक हॉस्टल में सो रहे एबीवीपी के छात्रों पर हमले की घटना सामने आई है। इसमें एबीवीपी के छह कार्यकर्ता घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वामपंथी कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया जा रहा है। हमले के खिलाफ जेएनयू में इस समय काफी हंगामा चल रहा है। दरअसल मामला उस समय का है जब JNU में बीती रात हॉस्टल में सो रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओ पर वामपंथियो ने हमला किया। हमले में 6 एबीवीपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कार्यकर्ताओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी भी JNU में करीब 300 लोग बाहर से आकर JNU में हुड़दंग मचा रहे हैं। वामपंथी गुंडे 200 की संख्या में अभी माही होस्टल के बाहर है और ABVP के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए माही होस्टल का गेट तोड़ रहे है। कैंपस में ये गुंडे हाथ में लाठी और लोहे का रॉड लेकर खुले आम घूम रहे है। और जहाँ ABVP के कार्यकर्ता दिख रहे है वहां मार रहे है। (राहुल गाँधी और राष्ट्रपति कोविंद समेत कई नेताओं ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई )
गौरतलब है कि बीते रविवार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों के नतीजें आ गए है। छात्र संघ चुनावों की सभी चारों सीटों पर यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन को जीत मिली। लेफ्ट के प्रत्याशी एन साई बालाजी को छात्र संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया है। वहीं सारिका चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया है। एजाज़ अहमद नए महासचिव होंगे। अमुथा जयदीप नए जॉइंट सक्रेटरी चुने गए हैं।
आपको बता दें कि जेएनयू छात्र संघ के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए थे। शनिवार को मतगणना रोकने के बाद रविवार सुबह मतों की गिनती 14 घंटे बाद एक बार शुरू हुई थी। इससे पहले एबीवीपी द्वारा चुनावी प्रक्रिया की जानकारी न मिलने को लेकर विरोध के बाद शनिवार को मतगणना कक्ष में जबर्दस्ती प्रवेश करने और बैलट बॉक्स छीनने की घटना को देखते हुए मतगणना को रोक दिया गया था।
Latest India News