1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावधान: एटीएम में आप पर किसी की नज़र तो नहीं

सावधान: एटीएम में आप पर किसी की नज़र तो नहीं

जयपुर के मंडोर नौ मील इलाके के स्टेट बैंक एटीएम से पैसे निकाल रहे एक युवक पर एक बदमाश ने चाकुओं से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। मामला 1 जून का है जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

atm loot- India TV Hindi
atm loot

जयपुर: जयपुर के मंडोर नौ मील इलाके के स्टेट बैंक एटीएम से पैसे निकाल रहे एक युवक पर एक बदमाश ने चाकुओं से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। मामला 1 जून का है जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

दरअसल दरबत सिंह नाम का युवक 1 जून को जयपुर के मंडोर नौ मील इलाके के स्टेट बैंक एटीएम से पैसे निकाल रहा था। तभी वहां एटीएम के गेट पर अन्य युवक आ कर खड़ा हो गया। दरबत को इस बात का एहसास तक नहीं हुआ कि गेट पर खड़ा युवक उसके द्वारा निकाले जा रहे पैसों पर नज़र गड़ाए खड़ा है। आरोपी युवक का नाम नवीन बताया जा रहा है जो अपने एक अन्य साथी के साथ इस पूरे वारदात को अंजाम देने वहां आया था। नवीन का साथी एटीएम के बाहर ही खड़ा था।

इधर जैसे ही दरबत ने एटीएम से पैसे निकाले, नवीन ने चाकू से उस पर ताबड़-तोड़ हमले करना शुरू कर दिया। नवीन ने एक-एक करके 4 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद दरबत ने उसे बाहर की तरफ धक्का दे दिया, जिससे वह एटीएम से बाहर निकल गया।

लूट में नाकाम होने के बाद नवीन अपने दूसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से फरार हो गया। जबकि ज़ख्मी हालत में दरबत अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद आरोपी नवीन को ढूंढने में पुलिस को एक हफ्ते का समय लगा। आरोपी नवीन से पूछताछ में पता चला कि उसे पैसों की सख्त ज़रूरत थी जिसकी वजह से उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

Latest India News