नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के विकास नगर में कई लोगों के सामने हथियारबंद बदमाश ने एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी और बड़े इत्मीनान से चला गया।
पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर कातिल की तलाश में जुटी है।
यहां रहने वाला प्रदीप (23) ऑटो चलाता था। सुबह वह ऑटो के पास खड़ा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और उसने प्रदीप को कुछ बोलते हुए पिस्तौल निकाल कर दो गोलियां मार दी।
एक गोली प्रदीप के सीने में लगी और दूसरी सिर में लगी। हमले के बाद हत्यारा फरार हो गया।
प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मर्डर की जगह के पास ही एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।
रिकॉर्डिंग में प्रदीप को दोनों गोलियां लगते हुए और नीचे गिरते देखा जा सकता है।
डीसीपी वेस्ट पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मर्डर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका प्रदीप से झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी वजह से हत्या की गई।
Latest India News