1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, सेना के 10 जवान लापता

सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, सेना के 10 जवान लापता

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शामिल है। सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल

siachen- India TV Hindi
siachen

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शामिल है।

सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, "बुधवार को सियाचिन ग्लैशियर के दक्षिणी हिस्से में सैनिकों का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 10 सैनिक लापता हैं। इनमें एक जूनियर कमिशन अधिकारी (JCO) भी है। हादसा समुद्र तल से 19000 फुट की ऊंचाई पर हुआ।"

उन्होंने कहा, "बचाव का एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है। सेना और वायुसेना इन लापता सैनिकों की तलाश में लग गई हैं। आशंका है कि ये सभी बर्फ के तूफान में दब गए हैं।"

सियाचिन ग्लैशियर दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है। बेहद दुश्वार मौसम में बहादुर सैनिक देश के इस हिस्से की हिफाजत करते हैं। यहां जाड़े में तापमान शून्य से नीचे 50 डिग्री तक चला जाता है।

देखे वीडियो-

Latest India News