1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में निरंकारी बाबा का अंतिम संस्कार आज, नई प्रमुख होंगी पत्नी सविंद्र कौर

दिल्ली में निरंकारी बाबा का अंतिम संस्कार आज, नई प्रमुख होंगी पत्नी सविंद्र कौर

निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

baba hardev singh last rights- India TV Hindi
baba hardev singh last rights

नई दिल्ली: निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरदेव सिंह की शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा निरंकारी मिशन के मुख्यालय से शुरु हुई है और निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।।

बाबा के अंतिम संस्कार से पहले अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा निरंकारी कॉलोनी से GTB नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, विधानसभा और ISBT होते हुए निगम बोध घाट पहुंचेगी। बाबा की अंतिम यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल हुए।

नई प्रमुख होंगी पत्नी सविंद्र कौर

नया प्रमुख कौन होगा यह फैसला किसी कमिटी द्वारा नहीं होता बल्कि बाबा हरदेव सिंह द्वारा दिया जाता है, उसी के अनुसार प्रमुख का चयन होता है। ऐसी मान्यता है कि बाबा हरदवे सिंह द्वारा ही यह फैसला दिया गया है कि उनकी पत्नी सविंद्र कौर मत की कमान संभालेंगी। यह पहली बार है निरंकारी समुदाय के प्रमुख के तौर पर किसी महिला को चुना गया है।

बता दें कि कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में बाबा हरदेव सिंह का निधन हो गया था। जिसके बाद सोमवार को उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था और दिल्ली के बुराड़ी के मैदान में दो दिनों तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था।

Latest India News