1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबरी केस में आडवाणी, जोशी समेत 12 पर आरोप तय, चलेगा आपराधिक साजिश का मामला

बाबरी केस में आडवाणी, जोशी समेत 12 पर आरोप तय, चलेगा आपराधिक साजिश का मामला

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं- लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती तथा 9 अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश मंगलवार को दिए। आरोप आपराधिक साजिश के लिए भार

lk advani- India TV Hindi
lk advani

लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं- लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती तथा 9 अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय कर दिए है। सभी आरोपियों के खिलाफ कल से सुनवाई शुरू हो जाएगी।

इससे पहले, सभी 12 आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया और अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करने के लिए अदालत में एक अर्जी दाखिल की जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। विशेष न्यायाधीश एस.के.यादव ने याचिका खारिज करते हुए सभी 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।

अदालत ने बाबरी मस्जिद केस में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी थी। लेकिन अदालत ने आरोप खारिज करने की मांग नही मानी।

'भव्य मंदिर बनवाने के खडंहर तोड़वाया'

इस बीच आरोप तय होने के बाद बारह आरोपियों में से एक रामविलास वेदांती से हमारे चैनल इंडिया टीवी की संवाददाता रूचि कुमार ने बात की। एक बार फिर रामविलास वेदांती ने दावा किया कि राम लला का भव्य मंदिर बनवाने के लिए ही खंडहर तोड़वाया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद था नहीं ही.. मंदिर का खंडहर था। भव्य मंदिर बनवाने के लिए ही उन्होंने खंडहर को तोड़वाया।

Latest India News