1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हथिनी की मौत और बच्चे का मातम, देखिए दिल को झकझोर देने वाला वीडियो

हथिनी की मौत और बच्चे का मातम, देखिए दिल को झकझोर देने वाला वीडियो

कोयंबटूर से बेहद गमगीन करने वाली वीडियो सामने आया हैं। जिसमें एक हथिनी की मौत के बाद उसका बच्चा 24 घंटे से भी ज्यादा देर तक अपनी मां से लिपटा रहा। जानिए आगे क्या हुआ.

elephant- India TV Hindi
elephant

नई दिल्ली: कोयंबटूर से बेहद गमगीन करने वाली वीडियो सामने आया हैं। जिसमें एक हथिनी की मौत के बाद उसका बच्चा 24 घंटे से भी ज्यादा देर तक अपनी मां से लिपटा रहा। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी काफी देर तक हथिनी के शव को हटाने की कोशिश करते रहे लेकिन नन्हा हाथी अपनी मां से दूर जाने को तैयार नहीं था। आखिर काफी मशक्कत के बाद नन्हें हाथी को हटाया जा सका। लेकिन इससे पहले जो नज़ारा दिखा, उसने सभी को भावुक कर दिया।   

ये भी पढ़े- Video: जानिए क्या है मुंबई के केमिकल स्प्रे की मिस्ट्री?

कभी अपनी मां के चेहरे को निहारता। कभी उसके पैरों से लिपटता। कभी मां के आगे-पीछे घूमता। तो कभी उसे हिलाता डुलाता। कभी अपने आस-पास खड़े इंसानों की तरफ मासूमियत भरी निगाहों से देखता। जैसे- कह रहा हो- मेरी मां को उठाओ...
 
मौत के बाद मासूम लिपटा रहा 24 घंटे अपनी मां से
यह घटना कोयंबटूर की हैं। जहां पर इस नन्हे हाथी को जिसने भी ऐसे देखा उसकी आंखें भर आई। मां की मौत हो चुकी थी, लेकिन मासूम मन कैसे मान ले। उसे तो समझ ही नहीं आ रहा था कि उसकी मां यूं बेसुध क्यों पड़ी हुई है।

ये नन्हा हाथी अपनी मां के शव के पास करीब 24 घंटे तक यूं ही खड़ा रहा। उसके माथे को सहलाता रहा। उसके पैरों को चूमता रहा। उसके आगे-पीछे घूमता रहा और कभी मां से चिपक कर सो जाता। इसी तरह घंटो बीत गए।

दिन बदल गया, लेकिन ये नन्हा हाथी अपनी मां को छोड़ कर जाने को तैयार नहीं था। भूखा प्यासा लगातार अपनी मां के सिरहाने खड़ा रहा। इस बात से अनजान कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। वो अब कभी नहीं उठेगी। जिसने अभी जिंदगी देखनी शुरु ही की है उसे मौत के बारे में क्या मालूम। उसे क्या पता ज़िंदगी का छिन जाना क्या होता है। अपनों से जुदा हो जाना क्या होता है।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो और जाने मासूम कैसे हटा मां से

Latest India News