1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड : बदरीनाथ यात्रियों के लिये मोबाइल एप जारी किया

उत्तराखंड : बदरीनाथ यात्रियों के लिये मोबाइल एप जारी किया

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों को जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक की यात्रा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये एक एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप जारी किया है। यहां कल

बदरीनाथ यात्रियों के...- India TV Hindi
बदरीनाथ यात्रियों के लिये मोबाइल एप जारी किया

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों को जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक की यात्रा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये एक एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप जारी किया है। यहां कल देर शाम शुभ बदरीनाथ यात्रा मोबाइल एप को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जारी किया । चमोली जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये इस मोबाइल एप के जरिये यात्रियों को जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक की यात्रा से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है। अगर यात्री ऑनलाईन है तो यह मोबाइल एप उसकी लोकेशन अपने आप ले लेगा लेकिन ऑनलाईन न होने की स्थिति में भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां यात्रियों को ऑफ लाईन भी उपलब्ध रहेंगी। गढ़वाल मंडलायुक्त चंद्र सिंह नपलच्याल ने बताया कि मोबाइल एप में एटीएम, पेट्रोल पम्प, होटल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक पेयजल, शौचालय, पार्किंग, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, वर्कशाप आदि की जानकारी सहित यात्री को उसकी वर्तमान लोकेशन से बदरीनाथ धाम की दूरी तथा वहां के फोन नम्बर भी मिल जायेंगे ।

गूगल मैप के साथ सभी सुविधाएं शो करेगा ऐप

उन्होंने बताया कि यह एप उपरोक्त सभी सुविधाएं गूगल मैप के जरिये भी प्रदर्शित करेगा तथा आपदा प्रबंधन में भी यह बहुत सहायक रहेगा। इस एप में मार्ग बंद होने या भूस्खलन होने पर वैकल्पिक मार्ग की जानकारी तथा राजमार्ग पर स्थित प्रमुख गांवों, राशन की दुकानों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

 

Latest India News