1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चाचा हाफिज को हर खबर दे रहा था आतंकी बहादुर अली

चाचा हाफिज को हर खबर दे रहा था आतंकी बहादुर अली

पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर के नौगाम से गिरफ्तार आतंकी सैफुल्ला बहादुर अली पूछताछ के दौरान एक के बाद एक नया खुलासा कर रहा है।

bahadur ali- India TV Hindi
bahadur ali

नयी दिल्ली: पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद जम्मू-कश्मीर के नौगाम से गिरफ्तार आतंकी सैफुल्ला बहादुर अली पूछताछ के दौरान एक के बाद एक नया खुलासा कर रहा है। आज भी एनआइए उससे पूछताछ कर रही है जिसमें उसने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह हाफिज सईद को चाचा बुलाता है।

लश्कर ए तैयबा संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान दो बार जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद से मिला था। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, ''बहादुर अली पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में था, जहां से वह अपने हैंडलर से निर्देश प्राप्त कर रहा था।'

उसे ए3 उर्फ ड्राइवर का कोड मिला था। बहादुर के मुताबिक लश्कर के रंगरूट हाफिज को चाचा बुलाते हैं। बहादुर अली ने एनआईए पूछताछ में बताया कि भारत में घुसपैठ करने के बाद उसके तीन साथी एनकाउंटर में मार दिए गए थे। तीन साथियों की मौत के बाद वह सैटलाइट फोन से पाकिस्तान में वालिद नाम के एक शख्स के साथ संपर्क में था।

वालिद उसे उसके आगे के एक्शन के बारे में लगातार गाइड कर रहा था। वालिद ने उसे डॉक्टर और नर्स कोडवर्ड वाले दो लोगों से मुलाकात करने के लिए कहा था। ये कोडवर्ड एक पुरुष और एक महिला ऑपरेटिव्स के थे। एनआईए ने इन दोनों के ही मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर लिया है और अलग अलग वॉट्सऐप नंबर की जानकारी भी जुटा ली है।

सैफुल्ला को 25 जुलाई को एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे जम्मू एनआईए की यूनिट पूछताछ के लिए नई दिल्ली लाई थी। 2015 के उधमपुर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में एनआईए की यूनिट बनाई गई थी और संभवतः उसका यह पहला केस है।

Latest India News