1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के बहादुरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

बहादुरगढ़ के बादली के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के बादली के पास तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई और एक नाबालिग घायल हो गया है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO हरियाणा के बहादुरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत

नई दिल्ली। हरियाणा में बहादुरगढ़ के बादली में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के बादली के पास तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई और एक नाबालिग घायल हो गया है। मृतकों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि, हादसे में मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव अनूप नंगला के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो राजस्थान में गोगा मेड़ी के दर्शन कर लौट रहे थे। 

 

Latest India News