1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक पर नफरत भरा पोस्ट लिखने पर बजरंग दल का नेता गिरफ्तार

फेसबुक पर नफरत भरा पोस्ट लिखने पर बजरंग दल का नेता गिरफ्तार

एक सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला पोस्ट डालने के मामले में बजरंग दल के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।

bajrangdal facebook- India TV Hindi
bajrangdal facebook

मंगलुरू: एक सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला पोस्ट डालने के मामले में बजरंग दल के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां के तीन सिनेमाघरों में शाहरूख खान अभिनीत फिल्म दिलवाले की स्क्रीनिंग रोकने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विद्या दिनकर ने संगठन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।

पुलिस आयुक्त एस मुरूगन ने बताया कि विद्या दिनकर की ओर से पुनीत राज कोठारी और 21 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार परमंगलुरूपूर्वी :कादरी : पुलिस ने शहर में बजरंग दल के सह संयोजक पुनीत राज कोट्टारी को गिरफ्तार किया।

शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया था।

Latest India News