1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लीजिए अब मिलिए मोहाली के बजरंगी भाईजान से !

लीजिए अब मिलिए मोहाली के बजरंगी भाईजान से !

नई दिल्ली: ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म का असर अब आम लोगों के अलावा पुलिस दिखने लगा है। सलमान खान की इस फिल्म से प्रेरित होकर मोहाली पुलिस के एक एएसआई ने भीड़ में अपने परिजनों से

लीजिए अब मिलिए मोहाली...- India TV Hindi
लीजिए अब मिलिए मोहाली के बजरंगी भाईजान से !

नई दिल्ली: ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म का असर अब आम लोगों के अलावा पुलिस दिखने लगा है। सलमान खान की इस फिल्म से प्रेरित होकर मोहाली पुलिस के एक एएसआई ने भीड़ में अपने परिजनों से गुम हुई बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने का बीड़ा उठाया, जो अपने घर का रास्ता भूल गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को फेज-1 स्थित मार्केट में एक 5 वर्षीय बच्ची जोरजोर से रोते हुए इधर-उधर घूम रहे लोगों में अपने मां-बाप को ढूंढ रही थी। इस बच्ची पर फेज-1 पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दिलबाग सिंह की नजर पड़ी जिन्होंने उस बच्ची को अपनी गोद में उठाया और उससे उसका नाम पूछा।

इस पर उस बच्ची ने रोते हुए अपना नाम तनवी बताया। घरवालों के बारे में पूछने पर तनवी और जोर से रोने लगी जिसके बारे में उसे कुछ पता नहीं था।

बच्ची को रोता देख एएसआई ने बच्ची को मार्केट से बिस्कुट व चिप्स दिलवाए जिससे वह चुप हो गई। बाद में एएसआई ने तनवी को अपनी बाइक के आगे बिठाकर तीन घंटे तक पूरे शहर की सैर करवाई ताकि बच्ची अपना एरिया देखकर अपने घर का रास्ता पहचान ले।

अंत में एएसआई तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को फिर से उसी स्थान पर ले गया और उसने बच्ची को वहां जाकर प्यार से कहा कि जहां से वह आई थी उसी दिशा में वापस जाए। जैसे ही बच्ची आगे आगे चलने लगी तो थोड़ी दूर जाकर बच्ची गांव मोहाली के एक स्कूल के सामने जाकर खड़ी हो गई।

उस स्कूल में काम करने वाली मैडम ने बच्ची को पहचान लिया। उसने बताया कि यह बच्ची फेज-6 में रहती है और उसे इसका घर भी पता है। जिस पर पुलिस उसे अपने साथ लेकर बच्ची के घर पहुंच गई और बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Latest India News