1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की

यूपी: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की

नई दिल्ली: अलीगढ़ में पैदा हुए सलमान को जरुरत है बजरंगी भाईजान की जो उसे पाकिस्तान से वापस हिन्दुस्तान ला कर उसे उसके माँ बाप से मिला सके। सलमान की नई हिट फिल्म बजरंगी भाईजान

पाकिस्तान के कराची में एक भारतीय लड़की की ये असल कहानी है। ये लड़की न बोल सकती है, न ही सुन सकती है और इसी की वजह से ये पाकिस्तान में 14 वर्षों से फंसी है।

"पंजाब रेंजर्स इस बच्ची को कुछ 14 वर्षों पहले हमारे पास लेकर आए थे।", समाज कल्याण समूह एदी फाउंडेशन के मेंबर फैसल एदी ने एक अख्बार को दिए इंटरव्यू में कहा।

"कई वर्षों से हम उसके परिवार वालों और उसके घर को ढूंढने की कोशिश कर रहे है जिससे वो वापस जा सके", फैसल एदी ने आगे कहा।

वहीं सुष्मा स्वाराज ने सोमवार को 23 साल की इस लड़की, जिसका नाम गीता रखा गया है, को देश लाने के लिए कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि उस लड़की से मिलने के लिए इस्‍लामाबाद में तैनात भारतीय हाई कमिश्‍नर को कह दिया गया है।

दरअसल, यह कवायद पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री अंसार बर्नी के उस ट्वीट के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने सुषमा स्वराज को टैग करते हुए ये खबर साझा की।

पिछले दिनों बर्नी द्वारा शेयर किए गए एक फेसबुक पोस्ट पर नजर डाली जाए तो लगता है कि असली बजरंगी भाईजान वह ही हैं।

अंसार बर्नी ने ट्वीट किया था, ‘‘@SushmaSwaraj भारत से पाकिस्तान में आई एक भारतीय लड़की की फैमिली को खोजने में मदद करें।''

इसके जवाब में सुष्मा ने लिखा, "‘@AnsarBurney मैंने पाकिस्तान में इंडियन हाई कमिश्नर डॉ. टीसीए राघवन से बात की है। उन्हें कराची जाने के लिए कहा है, जहां वे उस लड़की से मिलेंगे।''

Latest India News