1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा हैदराबाद है 'आतंकवादियों का गढ़'

केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा हैदराबाद है 'आतंकवादियों का गढ़'

केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने बयान दिया है कि हैदराबाद ‘आतंकवादियों का गढ़’’ बनता जा रहा है जहां से आतंक देश के अन्य हिस्सों में फैल रहा है। एक कार्यक्रम में भाग लेने आए बंडारू

केंद्रीय मंत्री ने...- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री ने कहा हैदराबाद है 'आतंकवादियों का गढ़'

केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने बयान दिया है कि हैदराबाद ‘आतंकवादियों का गढ़’’ बनता जा रहा है जहां से आतंक देश के अन्य हिस्सों में फैल रहा है।

एक कार्यक्रम में भाग लेने आए बंडारू ने कहा कि, ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने और इन पर लगाम लगाने की खातिर केंद्र तेलंगाना सरकार से कहेगी कि वह एक महानिदेशक स्तर के अधिकारी को तैनात करे।

BJP के एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री दत्तात्रेय ने कहा कि ऐसी ताकतों को बढ़ावा देने वालों पर निगरानी रखनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दल और संगठन ऐसे लोगों को समर्थन दे रही हैं।

Latest India News