1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुख़ार में तपते बच्चे को लेकर ऑफ़िस का निपटाया काम, फोटो हुआ वायरल

बुख़ार में तपते बच्चे को लेकर ऑफ़िस का निपटाया काम, फोटो हुआ वायरल

पुणे: हाल ही में पुणे के एक बैंक कर्मचारी ने फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर डाली हैं जो इन दिनों काफी वायरल हो रही है। फेसबुक पर यह तस्वीर स्वाति चितलकर ने डाली है इस

pune- India TV Hindi
pune

पुणे: हाल ही में पुणे के एक बैंक कर्मचारी ने फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर डाली हैं जो इन दिनों काफी वायरल हो रही है। फेसबुक पर यह तस्वीर स्वाति चितलकर ने डाली है इस तस्वीर में स्वाति ने अपने तीन साल के बच्चे को फर्श में लेटा रखा है और वह अपना काम कर रही है। स्वाति बुखार से तपते अपने बच्चे को फर्श  में लिटाकर काम कर रही हैं। स्वाति ने बैंक के काम के लिए छुट्टी नहीं ली और इस तरह से स्वाति दोनों काम को एक साथ करती दिखाई दी। (राष्ट्र की खबरों के लिए CLICK करें)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वाति ने उस पर लिखा कि फर्श पर यह मेरा दिल लेटा हुआ है। स्वाति ने कहा कि उसे तेज बुखार था लेकिन बैंक के कुछ कामों को निपटाना जरूरी था। वह घर में किसी और के साथ नहीं रह सकता, इसलिए मैं इसे अपने साथ ही ले आई। इस तस्वीर के जरिए स्वाति ने कहा कि मैं केवल उन मंत्रियों को यह संदेश देना चाहती हूं जो संसद में सोते रहते हैं।

स्वाति ने लिखा, 'यह मेरा दिल फ्लोर पर पड़ा हुआ है। ये बुरी तरह से बीमार है। यह किसी और के साथ नहीं रह सकता। आधा दिन बीत चुका है, इस बीच मैं छुट्टी नहीं ले सकती। लोन के कई अर्जेंट मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं। मैंने अपनी दोनों ड्यूटी को सही ढंग से निभाने के लिए अपने माइंड को मेकअप कर लिया है। इस तस्वीर के साथ मैं उन मंत्रियों को संदेश देना चाहती हूं जो असेंबली में सोते रहते हैं।'

Latest India News