Bank Holiday List 2021 in Jharkhand: नववर्ष 2021 (New Year 2021) बस आने ही वाली है। इसमें अब कुछ दिन बाकि है। ऐसे में नए साल को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है। इसी उत्साह के माहौल के बीच हम आपको इस आर्टिकल के जरिए झारखंड में साल 2021 में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की जानकारी देने वाले हैं।
45 दिन बंद रहेंगे बैंक
2021 में झारखंड में 45 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों को नहीं जोड़ा गया है। लेकिन, अब आप सोच रहे होंगे कि बिना रविवार की छुट्टियों को जोड़े इतने दिन बैंक कैसे बंद रहेगा? दरअसल, RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है और इन छुट्टियों को हमने लिस्ट में गिना है।
दूसरे-चौथे शनिवार तथा सरकारी छुट्टियों की लिस्ट
ऐसे में जनवरी से लेकर दिसंबर 2021 तक झारखंड में 45 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। अगर आपको बैंक आने-जाने का काम रहता है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता क्योंकि यहां आपको 2021 के दौरान झारखंड में बैंकों के अवकाश की पूरी लिस्ट मिलेगी, जिसमें महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सरकारी छुट्टियां शामिल हैं।
जनवरी में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे
- 9 जनवरी- दूसरा शनिवार
- 23 जनवरी- चौथा शनिवार
- 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस
फरवरी में दो दिन बंद रहेंगे
- 13 फरवरी- दूसरा शनिवार
- 27 फरवरी- चौथा शनिवार
मार्च में चार दिन अवकाश रहेगा
- 11 मार्च- महाशिवरात्रि
- 13 मार्च- दूसरा शनिवार
- 27 मार्च- चौथा शनिवार
- 29 मार्च- होली
अप्रैल में छह दिन अवकाश रहेगा
- 2 अप्रैल- गुड फ्राइडे
- 10 अप्रैल- दूसरा शनिवार
- 14 अप्रैल- डॉ अंबेडकर जयंती
- 15 अप्रैल- सरहुल
- 24 अप्रैल- चौथा शनिवार
- 25 अप्रैल- महावीर जयंती
मई में 4 दिन होगी छुट्टी
- 8 मई- दूसरा शनिवार
- 13 मई- ईद-उल-फितर
- 22 मई- चौथा शनिवार
- 26 मई- बुद्ध पूर्णिमा
जून में दो दिन की छुट्टी
- 12 जून- दूसरा शनिवार
- 26 जून- चौथा शनिवार
जुलाई में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे
- 10 जुलाई- दूसरा शनिवार
- 20 जुलाई- बकरीद
- 24 जुलाई- चौथा शनिवार
अगस्त में पांच दिन की छुट्टी
- 14 अगस्त- दूसरा शनिवार
- 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
- 19 अगस्त- मुहर्रम
- 28 अगस्त- चौथा शनिवार
- 30 अगस्त- जन्माष्टमी
सितंबर में दो दिन बैंक बंद रहेंगे
- 11 सितंबर- दूसरा शनिवार
- 25 सितंबर- चौथा शनिवार
अक्टूबर में सात दिन रहेंगे बैंक
- 2 अक्टूबर- गांधी जयंती
- 9 अक्टूबर- दूसरा शनिवार
- 13 अक्टूबर- महा अष्टमी
- 14 अक्टूबर- महानवमी
- 15 अक्टूबर- दशहरा
- 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलादुन्नबी
- 23 अक्टूबर- चौथा शनिवार
नवंबर में पांच दिन की छुट्टी
- 4 नवंबर- दिवाली
- 10 नवंबर- छठ पूजा
- 13 नवंबर- दूसरा शनिवार
- 19 नवंबर- गुरु नानक जयंती
- 27 नवंबर- चौथा शनिवार
दिसंबर में दो दिन की छुट्टी
- 11 दिसंबर- दूसरा शनिवार
- 25 दिसंबर- क्रिसमस
Latest India News