मथुरा: देश भर में लोखों-करोड़ों बहनों के 'प्यारे भाई' ठाकुर बांकेबिहारी को इन दिनों रोजाना सैकड़ों राखियां मिल रही हैं। कई पत्रों में दिल को छू लेने वाले संदेश भी लिखे हुए हैं।
मंदिर के प्रबंधक उमेश रावत ने बताया कि 10 अगस्त से इन राखियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो कि 29 अगस्त रक्षाबंधन का पर्व आने तक चलेगा। उन्होंने बताया कि डाक में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लिफाफों में बेहद सुंदर राखियां, रोली, चावल, मेवा, मिश्री, टॉफी, सुपारी आदि जैसी चीज़ें निकल रही हैं।
भक्तों द्वारा भेजी गई हर वस्तु को सहेज कर रख रहा है, ताकि रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं की इन राखियों, सामग्रियों और पत्रों को प्रभु के सामने पेश किया जा सके।
Latest India News