1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं मांग रहे चीन से तिब्बत की आज़ादी: दलाई लामा

नहीं मांग रहे चीन से तिब्बत की आज़ादी: दलाई लामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

dalai lama with obama.- India TV Hindi
dalai lama with obama.

वाशिंगटन: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा है कि वह चीन से तिब्बत की आज़ादी नहीं मांग रहे हैं। ये बात दलाई लामा ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से बुधवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान कही।  दलाई लामा ने ये भी उम्मीद की कि चीन से वार्ता जल्द शुरू होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने नोबेल पुरस्कार विजेता दोनों नेताओं की मुलाकात को रेखांकित करते हुए कहा कि इस मुलाकात से तिब्बत पर अमेरिका के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दरअसल, यह चौथा ऐसा मौका है जब राष्ट्रपति ओबामा ने अपने पिछले आठ साल के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में दलाई लामा से मुलाकात की है। अर्नेस्ट ने कहा, मैं एक बार फिर यह दोहराना चाहूंगा कि तिब्बत को लेकर अमेरिका के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है। ओबामा ने 80 वर्षीय आध्यात्मिक नेता से व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक मैप रूप में मुलाकात की। लिहाजा, बैठक से मीडियाकर्मियों को दूर रखा गया था। व्हाट हाउस ने कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि वह चीन से तिब्बत की स्वतंत्रता नहीं मांग रहे हैं और उम्मीद जताई कि चीन से वार्ता जल्द शुरू होगी ।

Latest India News