जब अंसार अहमद के दुर्घटना में दोनों हाथ चले गए तो उन्होंने अपनी मजबूरी को ताकत बना लिया। लोगों की इच्छा अनुसार बाल काटने में अंसारी को महारत हासिल है। अपने इस हुनर को अंसारी ने साल 2008 में पहचाना जब उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे। अब अंसार अहमद के हाथ ठीक हो गए है लेकिन उन्होंने मुंह से बाल काटना इतना बखूबी सीख लिया है कि अब उन्होंने लगातार 25 घंटे तक बाल काटकर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की शुरूआत कर दी है।
अंसार अहमद का कहना है कि ये बहुत ही मुश्किल काम था। उनका कहना है कि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर ऐसे लोगों के लिए मिसाल बनना चाहते हैं जो शारीरिक तौर पर मुसीबतें झेल रहे हैं। इस बार वो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे से लगातार 25 घंटों के लिए मुफ्त में मुंह से बाल काट रहे हैं।
Latest India News