1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां हुई बेपटरी, बाल-बाल बचे सैकड़ो यात्री

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियां हुई बेपटरी, बाल-बाल बचे सैकड़ो यात्री

सहरसा-पटना राज्य रानी एक्सप्रेस की दो बोगियां आज यहां एक रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई जिससे तीन घंटे के लिए सहरसा-मानसी और सहरसा-मधेपुरा सेक्शन पर रेल यातायात बाधित रहा।

rani expressway- India TV Hindi
rani expressway

बिहार: सहरसा-पटना राज्य रानी एक्सप्रेस की दो बोगियां आज यहां एक रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई जिससे तीन घंटे के लिए सहरसा-मानसी और सहरसा-मधेपुरा सेक्शन पर रेल यातायात बाधित रहा।

ये भी पढ़े

सहरसा स्टेशन अधीक्षक नवीनचंद्र यादव ने कहा, पटना जाने वाली ट्रेन यार्ड से मुख्य प्लेटफार्म पर पहुंची तभी तकनीकी समस्या के कारण उसकी 19 में से दो बोगियां पटरी से उतर गई।

उन्होंने कहा, ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण पूर्वी मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी और सहरसा-मधेपुरा मंडलों पर तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
यादव ने कहा कि बाद में ट्रेन साढ़े नौ बजे पटना के लिए रवाना हो गई।

अधिकारी ने कहा कि दोनों सेक्शनों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। दोनों बोगियों में किसी भी व्यक्ति के ना होने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Latest India News