भविष्यवाणी 3 अक्टूबर: जानिए कैसा होगा आपका दिन
मेष: आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। आप उनके साथ कोई

मेष: आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। आप उनके साथ कोई मजेदार खेल भी खेल सकते हैं या फिर कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा तो महसूस करेंगे ही आपके रिश्तों में मजबूती भी आएगी।
वृषभ: आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी।
मिथुन: आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।
कर्क: आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।
सिंह: अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें।
कन्या: आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें।
तुला: आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं।
वृश्चिक: आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।
धनु: आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं।
मकर: लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
कुंभ: आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। ईश्वर के नजदीक आने की आपकी इस इच्छा से आपको बहुत शांति मिलेगी। इससे आपकी प्रतिभा में भी निखार आएगा।
मीन: आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए।