1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भुवनेश्वर राजधानी एक्प्रेस में भयानक आग

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भुवनेश्वर राजधानी एक्प्रेस में भयानक आग

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्टेशन के यार्ड में खड़ी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के कारण कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रेन की 6 बोगियां आग में जलकर खाक हो गई है।

नई दिल्ली रेलवे...- India TV Hindi
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भुवनेश्वर राजधानी एक्प्रेस में भयानक आग

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्टेशन के यार्ड में खड़ी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के कारण कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रेन की 6 बोगियां आग में जलकर खाक हो गई है।

आग बगल में खड़ी दूसरी ट्रेन सियालदाह एक्प्रेस में भी फैल गई और उसके भी चार डब्बे आग की चपेट में आ गये।

बताया जा रहा है कि जब यह आग लगी तब ट्रेन के भीतर कोई नहीं था। इस आग की वजह से किसी के हताहत होने की बात से दमकल विभाग ने इनकार किया है।

दमकल विभाग की 16 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।

ट्रेन में आग उस वक्त लगी जब ट्रेन यार्ड में खड़ी थी।

Latest India News