नई दिल्ली: भुवनेश्वर में एक लेडी डॉन की अदालत में एक शख्स को सजा दी गयी, उसे बचाने गयी पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और पीट-पीट कर भगाया गया। लेडी डॉन शैल रणसिंघ कंगारु कोर्ट चलाती हैं।
इस कोर्ट में लेडी डॉन की अदालत में एक शख्स को छेड़खानी के लिए सजा दी गयी थी। उसे डस्टबिन से बांध कर जिंदा जलाने का फरमान सुनाया गया। इसकी खबर पुलिस को लगी तो दारोगा जी उसे बचाने कुछ पुलिस वालों के साथ वहां पहुंचे पर पुलिस को देख लेडी डॉन के गुंडों ने हमला कर दिया।
देखें युवक को बचाने गई पुलिस पर लेडी डॉन के लोगों ने कैसे बोला हमला..
इस पूरे वाकये का वीडियो क्लिप भी बनाया जा रहा था। पुलिस ने लेडी डॉन के गुंडो में से तीन को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि इस लेडी डॉन के खिलाफ पुलिस अबतक 8 केस दर्ज कर चुकी है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कहा जाता है कि ये महिला कुछ स्थानीय नेताओं की मदद से ये अदालत चलाती है।
Latest India News