1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शनि के बाद शिव पर संग्राम, त्र्यंबकेश्वर मंदिर की ओर बढ़ीं महिलाएं हिरासत में

शनि के बाद शिव पर संग्राम, त्र्यंबकेश्वर मंदिर की ओर बढ़ीं महिलाएं हिरासत में

पुणे: नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति की मांग के साथ भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड (बीआरबी) की लगभग 200 महिलाएं सोमवार को यहां से नासिक के लिए रवाना हुईं। मंदिर में

tripti- India TV Hindi
tripti

पुणे: कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों जिस तरह महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को हटवाने का प्रयास किया था, उसी तरह आज कुछ महिलाओं ने नासिक जिले के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को धता बाने के लिए मंदिर की ओर कूच किया लेकिन उन्हें पुलिस ने मंदिर से करीब 80 किलोमीटर दूर रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई के नेतृत्व में संगठन के बैनर तले करीब 150 से 175 के बीच महिला कार्यकर्ताओं को ग्रामीण पुलिस ने नांदुरशिंगोते गांव में महाराष्ट्र के त्र्यंबक कस्बे की ओर जाने से रोक लिया। आज महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया।

नासिक से 30 किलोमीटर दूर और पुणे से 160 किलोमीटर दूर त्र्यंबक शहर को देशव्यापी आतंकी खतरे के मद्देनजर किले में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से भी विशेष निगरानी रखी गयी। प्राचीन ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश की वकालत करने की अपनी योजना के तहत भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति लगभग 150-175 कार्यकर्ताओं के साथ पुणे से रवाना हुई थीं।

रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि पिछले अभियान की तरह इस बार उनकी सदस्यों को रास्ते में पकड़ा न जाए। तृप्ति ने बताया, चूंकि मुख्यमंत्री ने शनि शिंगणापुर के मुद्दे पर हमारा समर्थन किया था, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि हमें आज रोका नहीं जाएगा और हमें गर्भगृह में प्रवेश करने दिया जाएगा।

Latest India News