1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: BJP उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या

बिहार: BJP उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वेश्वर बिहार विधानसभा

vishveshwar ojha- India TV Hindi
vishveshwar ojha

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वेश्वर बिहार विधानसभा चुनाव भी भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं।

इधर, भाजपा ने नीतीश सरकार को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस के अनुसार, विश्वेश्वर परसौला गांव से एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे तभी सोनवर्षा बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

उल्लेखनीय है कि शाहपुर थाना के ओझवलिया गांव निवासी विश्वेश्वर पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे। हालांकि वे चुनाव हार गए थे। इसी इलाके से वर्ष 2005 व 2010 में उनके परिवार की मुन्नी देवी विधायक रह चुकी हैं।

विश्वेश्वर क्षेत्र में काफी दबंग माने जाते थे, उन पर विभिन्न जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने नीतीश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 72 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा सड़क पर उतरेगी।

Latest India News