नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में बाढ़ के हालात पर चर्चा की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र की तरफ से तमाम सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हालात पर नजदीकी नजर रखी जा रही है। मोदी ने कहा, मेरी चिंताएं बिहार के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई दौरा किया है। बिहार में बारिश और बाढ़ से सूबे के कुल 38 में से 9 जिलों में लोगों को बुरा हाल है। करीब 10 लाख लोग बारिश और बाढ़ की चपेट में है। कई लोगों की जान जाने की खबर है। बिहार में पिछले एक हफ्ते से लगातार जोरदार बारिश हो रही है और अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। बिहार के कई जिलों में गांव के गांव बाढ़ में डूब गए। (15 अगस्त से पहले दिल्ली में 3 हंदवाडा में 2 आतंकी गिरफ्तार)
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, केन्द्र बाढ़ के हालात से निपटने में बिहार सरकार को पूरी मदद का आासन देता है। एनडीआरएफ मुख्यालय से टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए बिहार में हैं। नेपाल से सटे इलाकों और सीमांचल जिले में बारिश की बजह से बिहार में महानंदा और कंकई जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे चार जिलों में बाढ़ के हालात हैं।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 10 अतिरिक्त कंपनियों को राज्य में तैनात करने की मांग की थी। इसके अलावा राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर तैनात करने की मांग की गई थी।
Latest India News