1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार चुनाव की तारीख पर फैसला करेगा चुनाव आयोग, बैठक आज

बिहार चुनाव की तारीख पर फैसला करेगा चुनाव आयोग, बैठक आज

नई दिल्ली: बिहार चुनाव की तारीख को लेकर आज अहम फैसला हो सकता है। चुनाव आयोग इस संबंध में आज खास मीटिंग करने जा रहा है। चुनाव आयोग इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के

बिहार चुनाव की तारीख...- India TV Hindi
बिहार चुनाव की तारीख पर लगेगी मुहर, EC की बैठक आज

नई दिल्ली: बिहार चुनाव की तारीख को लेकर आज अहम फैसला हो सकता है। चुनाव आयोग इस संबंध में आज खास मीटिंग करने जा रहा है। चुनाव आयोग इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी तक की तैयारियों का जायजा लेने के साथ साथ इसके सफलतपूर्वक कराए जाने को लेकर भी अहम चर्चा कर सकता है। गौरलतब है कि अक्टूबर और नवंबर माह में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं।

जानकारी के मुताबिक इस बार चुनाव चरण की संख्या को कम किया जा सकता है। हो सकता है कि इस बार 6 के बजाए 5 चरण में चुनाव संपन्न करा दिए जाएं।

चुनाव नवंबर से पहले क्यों अहम-

बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म करना है। इसलिए इन चुनावों का इससे पहले होना जरूरी है ताकि बिहार को नई सरकार मिल सके।

बिहार की स्थिति-

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं।

प्रमुख दल-

महागठबंधन- आरजेडी, जदयू, कांग्रेस

एनडीए- भाजपा, हम, लोजपा, रालोसपा

एनसीपी

सपा

Latest India News