बिहटा: बिहार में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच जहां हंगामा मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मौज-मस्ती करते नज़र आए। तेज प्रताप दोस्तों के साथ बिहटा के वॉटर पार्क पहुंचे और करीब 2 घंटे बिताए।
बिहार में आदित्य सचदेवा और पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के बाद हंगामा मचा हुआ है। तेजप्रताप यादव के डांस और मस्ती को देखकर वहां उपस्थित लोग अचंभित थे क्योंकि एक तरफ सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन के मर्डर से पूरा राज्य में बवाल मचा है।
सभी दल के लोग चाहे वो सरकार के पक्ष के हो या विपक्ष के इस घटना की निंदा कर रहे थे।
tej pratap yadav in swiming pool
एक हिंदी अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन को शुक्रवार शाम गोली मार दी गयी जब वह अपनी मोटरसाइकिल से एक फल बाजार के पास से निकल रहे थे। 45 साल के रंजन की अस्पताल ले जाने के रास्ते में मृत्यु हो गयी।
इस घटना से 24 घंटे से भी कम समय पहले झारखंड के चतरा जिले के देवरिया में अग्यात लोगों ने एक समाचार चैनल के पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह (35) की गोली मारकर हत्या कर दी।