1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: JDU विधायक के पति अवधेश मंडल थाने से फरार

बिहार: JDU विधायक के पति अवधेश मंडल थाने से फरार

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिला के मरंगा थाना से एक गवाह को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री और जदयू विधायक के पति अवधेश मंडल बीती रात फरार हो गए। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक

beema bharati- India TV Hindi
beema bharati

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिला के मरंगा थाना से एक गवाह को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री और जदयू विधायक के पति अवधेश मंडल बीती रात फरार हो गए।

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने आज बताया कि हत्या के एक मामले में एक गवाह को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार अवधेश मंडल को मरंगा थाना से फरार हो जाने पर कर्तव्यहीनता के आरोप में मरंगा थाना के प्रभारी शिव शंकर कुमार को तत्काल के प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर राजकुमार साह को कारण बताओ नोटिस सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि अवधेश को फरार होने के मामले में करीब 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिनमें उनके समर्थक भी शामिल हैं और उनमें से एक को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। मरंगा थाना के समीप से फरार होने में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को भी जब्त किया गया है।

तिवारी ने बताया कि अवधेश के फरार होने मामले की जांच का जिम्मा बनमनखी अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुंदन कुमार को सौंपा गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है जिसमें बनमनखी और दमदाहा अनुमंडल पुलिस अधिकारी, तीन थाना की पुलिस तथा पांच अवर निरीक्षक शामिल हैं।

यह पूछे जाने पर कि अवधेश मंडल जिस समय (रात 10.15) मरंगा थाना से फरार हुए उस समय जदयू विधायक बीमा भारती तथा पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा उक्त थाने में मौजूद थे, तिवारी ने कहा कि यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि बीमा भारती अवधेश मंडल की पत्नी हैं और वह उनसे मिलने मरंगा थाना गयीं थी, पर अवधेश के भागने में उनकी संलिप्तता है उसकी जांच की जा रही है।

Latest India News