पटना: बिहार में आज से कुछ ऐसा हो गया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। बिहार आज से ड्राई स्टेट बन गया है मतलब बिहार में आज से हर तरह की शराब पर पूरी तरह बैन लग गया है। 1 अप्रैल से देसी शराब पर पाबंदी लगी थी जिसके बाद विदेशी शराब की सरकारी दुकानें खोलने की तैयारी थी लेकिन आज विदेशी शराब पर भी तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई। बिहार के सीएम ने कहा कि शराब के खिलाफ लोगों का मूड देखते हुए ये फैसला लिया गया है। बावजूद इसके कई शहरों में विदेशी शराब की दुकानें और बियर बार धड़ल्ले से चल रहे हैं और पुलिसवालें शराब खरीदते नजर आए।
पुलिस,नेता,अफसरों की सबसे बड़ी शपथ
बिहार में अब शराब भूल ही जाइये। नीतीश कुमार ने वो एलान कर डाला है कि जो भी सुन रहा है दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। सदन में विधायकों को शराब के खिलाफ शपथ ली थी। बिहार में शराब के खिलाफ बिगुल बज चुका है बात तो ठीक ही है। पटना सचिवालय में बिहार के मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह तमाम आला अधिकारियों के साथ शराब नहीं पीने की शपथ ली।
न पीने देंगे....न बिकने देंगे
नेता, विधायक, सरकारी बाबू से लेकर पुलिस वालों तक ने शराब न छूने की कसमें खायी। शराब के खिलाफ शपथ की कई तस्वीरें बिहार के कोने कोने से आई। सहरसा, वैशाली, जहानाबाद, आरा, छपरा और नालंदा हर जगह एक जैसी तस्वीर सामने आई। सिपाही, दारोगा, इंस्पेक्टर और डीएसपी, एसपी सब मौजूद थे।
पहले शपथ ली, फिर शराब खरीदी
इस बीच आज हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आई। सुबह पुलिस वाले शराब न पीने की शपथ ली और शाम ढलते ही पैसे देकर शराब खरीदते नजर आए। ये घटना बिहार के नालंदा जिले की हैं, जहां पुलिसवाले शराब लेते दिखे।
देखे वीडियो-
Latest India News