जमुई: बिहार के जमुई जिले के सिमलतला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शनिवार तड़के एक स्कूल भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 15-20 हथियारबंद नक्सली भंडरा गांव पहुंचे और नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया तथा फरार हो गए।
सिमलतला के थाना प्रभारी नवनीश कुमार ने बताया कि इस घटना में स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल में 24 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के तहत मतदान केन्द्र बनाया गया था।
गौरतलब है कि दो-तीन दिन पूर्व नक्सलियों ने इन क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।
Latest India News